Big NewsUttarkashi News

टनल हादसा : इस प्लान पर काम शुरू करेगी रेस्क्यू टीम, श्रमिकों तक पहुंचने की कोशिश जारी

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में पिछले छह दिन से 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। सांतवे दिन भी मजदूरों तक पहुंचने की जद्दोजहद जारी है।

इस प्लान पर काम शुरू करेगी रेस्क्यू टीम

उत्तरकाशी के डीएफओ डी.पी. बलूनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि “कुछ दूसरे विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं। टनल के ठीक ऊपर जिस स्पॉट की पहचान की गई है वहां से बोरिंग करके नीचे के लिए गड्ढा किया जाएगा। इसकी गहराई तीन से 3.5 मीटर हो सकती है।”

डी.पी. बलूनी ने कहा कि ” जिन एजेंसियों को बचाव कार्य दिया जा रहा है वे पहले भी इस तरह के काम कर चुकी हैं। आशा है कि हम जल्द से जल्द श्रमिकों के पास पहुंच जाएंगे।”

PMO के पूर्व सलाहकार ने किया सिलक्यारा का निरीक्षण

टनल का दौरा करने के बाद पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा कि, ” हम कोई भी रास्ता तलाशने की एक भी संभावना नहीं छोड़ेंगे क्योंकि जो लोग यहां कई दिनों से फंसे हुए हैं उन तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता है। हमारे पास किसी भी संसाधन, विकल्प और विचारों की कमी नहीं है।”

भास्कर खुल्बे ने कहा कि ” हमें बस कुछ समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता है और हम टीमें बनाकर किसी तरह वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हम वर्टिकल ड्रिलिंग का विकल्प भी तलाश रहे हैं। हमें विदेशी लोगों से भी मदद मिल रही है। पीएम मोदी का संदेश है कि ये ऑपरेशन जल्द से जल्द करें। ”

निरीक्षण पर पहुंचे पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा कि “पूरे क्षेत्र की ताकत को इस स्तर तक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है कि हम जिस बचाव कार्य को करने का इरादा कर रहे हैं, वहां तक ​​पहुंचना श्रमिकों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रहे। “

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें