अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जिसने गोलीबारी की उसकी पहचान थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रुप में हुई है। ये रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा था। थॉमस की उम्र 20 साल थी और वह नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार मतदान करने वाला था।
अधिकारियों ने रिपोर्ट में कहा कि क्रुक्स पिट्सबर्ग के बेथेल पार्क उपनगर में रहता था। ये जगह ट्रंप के रैली स्थल से करीब 56 किलोमीटर दक्षिण में हैं। ट्रंप रैली में ऊंचे स्थान पर थे। इस दौरान पर क्रुक्स ने गोली चलाई। जिसके बाद सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने उसे गोली मारकर मार गिराया।
चंदा देने वालों की सूची में हमलावर का नाम
वही देश के चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि थॉमस क्रुक्स का नाम चंदा देने वालों की सूची में है और उसने जनवरी 2021 में डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े एक समूह के प्रोगेसिव टर्नआउट प्रोजेक्ट के लिए 15 डॉलर दिए थे। हमलावर ने पिता ने कहा कि वह पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि वास्तव में वहां क्या हुआ। उन्होनें कहा कि अपने बेटे के बारे में बोलने से पहले कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बात करेंगे।