Udham Singh Nagar News

भूसे से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटा, कार सवार की मौत

बाजपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। भूसे से लड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में कार में सवार युवक की मौत हो गई।

भूसे से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटा

घटना गुरुवार की है। पुलिस के मुताबिक, नेशनल हाईवे 74 के किनारे, दोराहा पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर एक कार खड़ी थी। उसी समय, भूसे से भरा एक ट्रक आया और अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

कार सवार युवक की मौत

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवक को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान नदीम निवासी बाजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें