Dehradun News

ऋषिकेश में भयावह हादसा!, डिवाइडर तोड़ 20 मीटर नीचे गिरा ट्रक, दो की दर्दनाक मौत

सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। आज ऋषिकेश भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चलते चालक और एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ऋषिकेश में डिवाइडर तोड़ 20 मीटर नीचे गिरा ट्रक

हादसा इतना भयावह था कि इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि ट्रक सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। ट्रक अपने साथ सड़क पर लगे दो कंक्रीट के डिवाइडर साथ ले गया। जो कि बांयी ओर रह रही महिला के ऊपर जा गिरा।

दो की दर्दनाक मौत

झोपड़ी में रह रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं वाहन चालक भी ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

डिवाइडर के नीचे दबने से महिला की मौत

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां एसडीआरएफ टीम ने डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकाला। मृतक चालक फारुख, निवासी बहादरपुर लक्सर हरिद्वार है। तो मृतक महिला की पहचान कौशल्या निवासी बावाडी शिवपुरी के रूप में हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें