Nainital NewsBig News

ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, हादसे में दो की दर्दनाक मौत

नैनीताल से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. कालाढूंगी- बाजपुर रोड में ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई.

ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला

हादसा कालाढूंगी- बाजपुर रोड में मोटेश्वर मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते के पास का है. ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतकों की पहचान इंदर सिंह (32) पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी ऊधमसिंह नगर और ललित सिंह (40) बलवीर सिंह निवासी रामनगर के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें