Rudraprayag NewsBig News

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन पुल पर अचानक टूटा ट्रॉली का तार, श्रमिक की मौत

रुद्रप्रयाग में शनिवार देर रात अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन पुल पर काम चल रहा था. अचानक ट्रॉली का तार टूटने से एक श्रमिक की मौत हो गई. जबकि एक घायल बताया जा रहा है.

अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन पुल पर अचानक टूटा ट्रॉली का तार

हादसा शनिवार देर रात का है. मिली जानकारी के अनुसार गौरीकुंड और बदरीनाथ हाईवे को लिंक करने के लिए अलकनंदा नदी पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा था. इस दौरान अचानक ट्रॉली का तार टूट गया.

हादसे में एक श्रमिक की मौत

हादसे में एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक श्रमिक घायल बताया जा रहा है. जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है. इसके अलावा चार मजदूरों को ट्रॉली से सुरक्षित निकाल लिया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें