Big NewsUttarakhand

TSR ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले युवाओं को रोजगार देने के झूठे दावे करती है सरकार

उत्तराखंड में इस वक्त UKSSSC पेपर लीक मामले पर घमासान मचा हुआ है। बेरोजगार युवा सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन कर CBI जांच की मांग पर अड़े हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

त्रिवेंद्र सिंह ने खोला अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा

उत्तराखंड में पेपर लीक मामले के विरोध में युवाओं का आंदोलन जारी है। धरने पर बैठे बेरोजगार युवाओं की एक ही मांग है कि पूरे मामले में CBI जांच होनी चाहिए. विपक्षी दल भी युवाओं की हितैषी बन उनके समर्थन में उतर गए हैं. इन सबके बीच त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार से CBI से जांच कराने की बात कही है।

युवाओं को रोजगार देने के झूठ दावे करती है सरकार: TSR

पूर्व सीएम यहीं नहीं रूके, उन्होंने इस मामले पर खुलकर बोलते हुए कहा कि सरकारें झूठ बोलकर युवाओं को रोजगार देने के दावे करती है, जबकि हकीकत ये है कि सरकार सभी को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती। ऐसे में युवाओं को स्वरोजगार की तरफ बढ़ना चाहिए। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब त्रिवेंद्र अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले भी वह खनन को लेकर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: UKSSSC पेपर लीक: सड़क पर उत्तराखंड के युवा, BJP विधायक ने विपक्ष पर लगाया बड़ा आरोप

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें