Big NewsUdham Singh Nagar News

त्रिवेंद्र रावत का गदरपुर दौरा रद्द, अब विधायक के घर नहीं जाएंगे सांसद, इस वजह से लिया फैसला

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का गदरपुर दौरा रद्द हो गया है। अब त्रिवेंद्र रावत विधायक अरविंद पांडे के घर नहीं जाएंगे।

त्रिवेंद्र रावत का गदरपुर दौरा रद्द

बता दें सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों के बाद से ही भाजपा विधायक अरविंद पांडे मुखर चल थे। इस बीच आज यानी 22 जनवरी को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत, विधायक मदन कौशिक और बिशन सिंह चौफाल विधायक से मिलने उनके आवास पर जा रहे थे।

दिल्ली के लिए रवाना हुए सांसद अनिल बलूनी

सूत्रों की माने तो आलाकमान की नाराजगी के बाद उनका ये दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है त्रिवेंद्र के इस दौरे पर भाजपा नेतृत्व नाराज हो गया था। जिसके बाद त्रिवेंद्र रावत को अपना ये दौरा रद्द करना पड़ा। दौरा रद्द होने के बाद सांसद अनिल बलूनी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें: BJP के इस विधायक की बढ़ी मुश्किल: सरकारी जमीन पर बनाया घर, प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें