Haridwar : तीर्थ पुरोहितों की चेतावनी- नहीं उठाएंगे डोली, देखते हैं कैसे चालू करते हैं यात्रा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

तीर्थ पुरोहितों की चेतावनी- नहीं उठाएंगे डोली, देखते हैं कैसे चालू करते हैं यात्रा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
हरिद्वार : तीर्थ पुरोहितों की संस्था अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार के देवस्थानम विधेयक पारित करने के फैसले पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। हरिद्वार के प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए तीर्थ पुरोहितों ने विधेयक को निरस्त करने की मांग उठाई। चार धाम तीर्थ पुरोहित समाज और अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा से जुड़े पुरोहितों ने साझा प्रेस वार्ता में गक विधेयक यानी श्राइन बोर्ड को तीर्थ पुरोहितों के साथ सरकार का छल बताया।
उन्होंने कहा कि सरकार तीर्थ पुरोहितों से उनकी रोजी-रोटी छीनना चाहती है और धन हड़पना चाहती है। तीर्थपुरोहितों ने सरकार को चेतावनी साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तीर्थ पुरोहित समाज इसके लिए आंदोलन करेगा।
Share This Article