देहरादून : त्रिवेंद्र सरकार की मंत्री मंडल विस्तार की चर्चाएं कब से चल रही है। कई विधायक आस लगाए बैठें है कि क्या पता उन्हें मौका मिल जाए। वहीं अब तक मंत्री मंडल का विस्तार न होने पर कांग्रेस भी सरकार पर हमलावर हो गई है। मंत्रीमंडल की दो सीटों का विस्तार ना होने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य की त्रिवेन्द्र सरकार पर एक फिर हमला बोला है। प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है लेकिन सरकार अब तक मंत्री मंडल का विस्तार नहीं कर पाई। साथ ही प्रीतम ने कहा कि अगर अब सरकार विस्तार करती है तो कोई भी स्वाभीमानी विधायक होगा तो अब वह मंत्री मंडल में मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा।
इस दौरान प्रीतम सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी त्रिवेन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाऐ पटरी से बाहर है लेकिन प्रदेश सरकार को अब जनता के सरोकारों से कोई भी लेना देना नहीं है। साथ ही प्रीतम ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत से इस्तीफे की मांग की है।