सुशांत सिंह राजपूत को आज पूरा देश और पूरी बॉलीवुड नगरी याद कर रही है. कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि वो दुनिया को अलविदा कह गए। फैंस उनसे नाराज हैं कि आखिर उन्होंने ये कदम क्यों उठाया। वहीं फैेंस उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
वहीं उनने से एक मशहूर निर्माता-निर्देशक अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा भी हैं जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की औऱ उनके सम्मान में 3400 गरीब परिवार को भोजन करवाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि प्रज्ञा उन्हीं में से एक हैं जो की सुशांत के अंतिम संस्कार में गई थीं वो सुशांत की बेहद करीब थीं।
आपको बता दें कि इस बात की जानकारी प्रज्ञा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी। प्रज्ञा कपूर ने यह श्रद्धांजलि अपने गैरसरकारी संगठन ‘एक साथ’ के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने पोस्ट में खुलासा किया है कि वह अपने गैर सरकारी संगठन के माध्यम से 3,400 गरीब परिवारों को भोजन करवाएंगी। इसके अलावा प्रज्ञा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हम आपको याद करेंगे सुशांत’। अभिषेक कपूर ने ही सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म ‘काय पो छे’ में लॉन्च किया था।