Dehradunhighlight

IMA के पास चलती कार पर गिरा पेड़, महिला की दर्दनाक मौत, दीमक हैं जिम्मेदार!

breaking uttrakhand newsदेहरादून: शुक्रवार देर रात को आईएमए के पास एक चलती कार पर एक पेड़ गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला के पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ा पेड़ दीमक लगने के कारण कमजोर हो चुका था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात को आईएमए के पास यह हादसा हुआ। देर रात प्रेमनगर से एक कार शहर की ओर आ रही थी। इस अचानक से सड़क किनारे खड़ा भारी-भरकम पेड़ कार पर गिर गया। इससे कार में बैठी महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हादसे में महिला की मौत हो चुकी थी। महिला कार की पिछली सीट पर बैठी थी। महिला की पहचान प्रियंका गुप्ता (36) पत्नी नितिन निवासी संचार विहार, वसंत विहार के रूप में हुई। एसपी सिटी श्वेता चैबे ने बताया कि कार में सवार महिला के पति नितिन और उनकी सात साल की बेटी घायल हुई है।
विज्ञापन

Back to top button