Dehradun NewsHighlight

देहरादून की सड़कों में परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला 35 हजार का जुर्माना

राजधानी देहरादून में सड़क सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज रायपुर क्षेत्र में विभाग की टीम ने बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया.

परिवहन विभाग ने वसूला 35 हजार का जुर्माना

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की. इस दौरान एक वाहन को नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर सीज कर दिया गया, जबकि 20 अन्य वाहनों का मौके पर चालान किया गया. विभाग ने अभी तक कुल 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है.

परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश मामलों में हेलमेट न पहनना, वाहन के कागजात अधूरे होना, ओवरलोडिंग और बिना लाइसेंस के वाहन चलाना शामिल रहा. परिवहन कर अधिकारी श्वेता रौथाण ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अब किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी. राजधानी सहित अन्य क्षेत्रों में वाहनों कि चेकिंग जारी रहेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें