TrendingHighlight

UPI में गलती से पैसे कर दिए है ट्रांसफर? घबराए नहीं, ऐसे मिलेंगे वापस

डिजिटल पेमेंट्स ने लोगों की लाइफ आसान बना दी है। अब आपको जेब में पैसा लेकर जाने की जरुरत नहीं होती। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से आप कहीं भी कभी भी आसानी से पेमेंट्स कर सकते है। इससे कुछ ही सेकेंड्स में किसी को भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

लेकिन जितना आसान ये है उतना ही ज्यादा गलती होने का खतरा बना रहता है। कई बार हम जल्दबाजी में पेमेंट करते है तो वो किसी गलत UPI ID में पैसा ट्रांसफर हो जाता है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो घबराए नहीं। इन आसान स्टेप्स पर फॉलो कर आप अपने पैसे वापस पा सकते हैं।

पहले सीधे बात करें

अगर आपको व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिख रहा है या फिर उसका नंबर आपके पास है जिसके पास पैसे गए है तो सबसे पहले उसे बात करें। उसे विनम्रता से पैसे वापस करने के लिए बोलें। अगर आपके पास मोबाइनल नंबर नहीं है या फिर वो इंसान कह रहा है कि मैं नहीं देता तुम्हारे पैसे तो घबराए नहीं। मार पीट का सहारा तो बिलकुल ना लें। आप शिकायत दर्ज करें।

शिकायत दर्ज करें

UPI ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM जिससे भी आपने गलत पेमेंट की है उसे खोले। वहां पर ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में जो गलत ट्रांजेक्शन हुई है उसे चुनें और समस्या रिपोर्ट करें या फिर डिस्प्यूट उठाएं ऑप्शन को चुने। इसके बाद डिटेल जैसे ट्रांजेक्शन ID, तारीख और राशि भरें।

बैंक को जरुर सूचित करें

जैसे ही आपसे ये गलती होती है। अपने बैंक को संपर्क करें। बैंक की कस्टमर केयर या अपने घर के आस-पास वाली शाखा में जाकर बैंक को इस बारे में सूचित करें। बैंक के पास इन समस्याओं का समाधान होता है। UPI ट्रांजेक्शन से जुड़ी शिकायतों कि वो रिवर्सल प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

NPCI के पास शिकायत दर्ज करें

अगर आपको ऐप या बैंक से भी कोई मदद नहीं मिल पा रही है तो अगल स्टेप है NPCI यानी National Payments Corporation of India। आप इधर जाए। उनकी वेबसाइट npci.org.in पर जाकर आप अपनी शिकायत दर्ज करवाए। शिकायत के साथ आपको अपनी ट्रांजेक्शन की जानकारी और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स स्क्रीनशॉट या बैंक स्टेटमेंट आदि स्बमिट करने होंगे।

आखिरी अपील RBI से करें

अगर एक महीने बाद भी आपका मामला हल नहीं होता है तो घबराने की बात नहीं है। RBI के डिजिटल पेमेंट ओम्बड्समैन से आप सपर्क कर सकते है। RBI के CMS पोर्टल पर आप ऑनलाइन अपनी शिकायत फाइनल कर सकते हैं। ये ऑप्शन तब के लिए है जब रकम बड़ी हो। साथ ही पहले के ऑप्शन से कोई हल ना निकला हो।

जान लेते है कि UPI ट्रांसफर में ऐसी गलतियों से कैसे बचे?

  • पैसे डालने से पहले कम से कम दो बार UPI ID चेक करें।
  • जब भी नई आईडी में पैसे डालें तो जस्ट फॉर श्योरिटी रिसीवर का नाम एक बार चेक कर लें ।
  • QR कोड स्कैन करते वक्त भी ध्यान दें।
  • किसी भी अननोन लिंक पर क्लिक ना करें।

गलती इंसान से ही होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही कदम उठाए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें