Trending

Video: ‘जरूरी नहीं कीड़ा दांत में ही हो…’, छपरी ने ट्रेन के दरवाजे पर किया ऐसा काम, भड़के लोग

कंटेंट और लाइक व्यूज के चक्कर में कई लोग खुद की जान को भी खतरे में डाल देते है। कुछ लोग होते है जिन्हें अपनी तो परवाह होती ही नहीं है लेकिन अपने घरवालों की भी नहीं होती। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक शख्स चलती ट्रेन के दरवाजे पर झूलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस खतरनाक स्टंट के लिए कोई उसे रोकने वाला भी नहीं है।

ट्रेन के दरवाजे पर लटककर स्टंट करता दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर उल्टा लटक कर झूलता हुआ नजर आ रहा है। ट्रेन के दरवाजे के दोनों हेंडल को पकड़कर वो बाहर की तरफ झूल रहा है। सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि वीडियो बानाने वाला शख्स भी उसे इस खतरनाक स्टंट के लिए नहीं रोकता।

यूजर्स बोले, जरूरी नहीं कीड़ा दांत में ही हो

इस वीडियो को @dkjain1308 नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है। यूजर्स इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सबसे बड़ी गलती इसके मां बाप की है।” एक और यूजर ने लिखा, “इन जैसे लोगों को जीवनभर के लिए ट्रेन से बैन कर देना चाहिए।” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, “जरूरी नहीं कि कीड़ा दांत में ही हो, वो आपके दिमाग में भी हो सकता है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें