Big NewsDehradun

मसूरी में हुआ दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत, एक घायल

उत्तराखंड के मसूरी में धनोल्टी मार्ग पर कफलानी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

मसूरी में कार हुई हादसे का शिकार

मसूरी में धनोल्टी मार्ग पर कफलानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल को पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार

हादसा मंगलवार देर शाम को हुआ। हादसे का शिकार हुई कार देहरादून से उत्तरकाशी जा रही थी। इसी बीच वो सुवाखोली-मसराना कफलानी के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू किया।

दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल

कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों का पहचन रेशमी नौटियाल (52) निवासी उत्तरकाशी और संदीप उनियाल (42) पुत्र प्यारेलाल निवासी उनियाल गांव टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

घायल मयंक नौटियाल (26) पुत्र विवेकानंद नौटियाल ने बताया कि रेशमी नौटियाल उसकी मां है जबकि संदीप उनियाल उसके मौसा हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button