उत्तराखंड: ट्रैफिक पुलिस जवानों ने पेश की मिसाल, पैसे भी दिलाए, इलाज भी कराया


रुड़की: ट्रैफिक पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। यह मामला दो पहले यानी सोमवार देर रात का है। बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस के दो जवान तैनात थे। तभी उनके पास मुजफ्फरनगर निवासी बबलू कुमार नाम का एक व्यक्ति आया, जिसने पुलिस को बताया की उसके पैर में काफी चोट है। वो पास के ही एक होटल पर काम करता था। लेकिन, होटल के मालिक ने उसे पैसे भी नहीं दिए और नौकरी से भी निकाल दिया है।
दोनों पुलिस के जवान होटल मालिक के पास पहुंचे और बबलू कुमार को उसके पैसे दिलाये, जिसके बाद दोनों जवानांे ने बबलू कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी बबलू कुमार बस स्टैंड के पास एक होटल में काम करता था। एक साल पहले उसके पैर में चोट लग गई थी। पैसे नहीं होने के कारण वो अपना उपचार नहीं करा पाया। जिस कारण उसका पैर गलने लगा था।
इसी कारण होटल के मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया और उसके पैसे भी नहीं दिए। सोमवार की रात बबलू कुमार बस स्टैंड पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों रामबीर और नवीन कुमार पास पहुंचा। उसने जवानों को अपनी पीड़ा बताई। जिसके बाद दोनों जवान होटल के मालिक के पास पहुंचे और होटल मालिक से बबलू कुमार को उसके पैसे दिलवाए। दोनों जवानों ने बबलू कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।