‘सब आ गए न कोई रहा तो नहीं…?’, धर्मशाला में IPL मैच के लिए भाड़ी भीड़, जाम में फंसे – Video Viral

IPL 2026 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। HPCA Stadium में विराट कोहली और बाकी खिलाड़ी को खेलते देखने के लिए भारी संख्या में लोग हिमाचल पहुंच रहे हैं। इतना कि पूरा धर्मशाला और मैक्लोडगंज ट्रैफिक जाम से जूझता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो(Video Viral) भी वायरल हो रही है। जिसमें पहाड़ी सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं।
धर्मशाला में IPL मैच के लिए भाड़ी भीड़, जाम में फंसे लोग
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि धर्मशाला और मैक्लोडगंज की सड़कों पर गाड़िया ही गाड़िया देखने को मिल रही हैं। सभी जाम में फंसी है। सोशल मीडिया पर इस भीड़ का कारण मैच की वजह बताया जा रहा है। लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे है।पहाड़ी रास्तों पर धीरे-धीरे रेंगती गाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि विराट कोहली को मैदान में खेलता देखने के लिए लोग भारी संख्य में यहां पहुंच रहे हैं।
सोशल मीडिया पर Video Viral
धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में इस IPL मुकाबले ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोशल मीडिया पर भी लोग ट्रैफिक जाम के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। एक ने कहा, “धर्मशाला में आज पहाड़ कम और गाड़ियां ज्यादा दिख रही हैं।” तो वहीं दूसरे ने कहा, ‘सब आ गए न कोई रहा तो नहीं…?।’ वीडियो को indiranotfound नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है।