ऋषिकेश: ऋषिकेश में दुकान से घर लौट रहे व्यापारी का बदमाशों ने गोली मार दी और उनसे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सर्राफ व्यापारी को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
वीरेंद्र सिंह चैहान की निर्मल बाग, वीर भद्र मार्ग के पास पशुलोक ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार देर रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इस दौरान अचानक नकाबपोश बदमाश आया और उनके हाथ से बैग छीनने का प्रयास करने लगा। इस दौरान बदमाश ने सर्राफा व्यापारी की पीठ में गोली मार दी और बैग लेकर फरार हो गया। पड़ोस की महिलाओं ने अपनी छत से व्यापारी को जमीन पड़ा देखे शोर मचाया।
लोगों ने सर्राफा व्यापारी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में व्यापारी का उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक व्यापारी की हालत स्थिर बताई गई है। देहरादून एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने भी व्यापारी का हाल जाना। सर्राफा व्यापारी वीरेंद्र सिंह चैहान के चाचा दौलत सिंह चैहान ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व भी इसी दुकान पर अज्ञात लोगों ने लाखों रुपए का सोना चोरी कर लिया था। उन्होंने आशंका जताई कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।