Haridwar NewsHighlight

राशन से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला, मोके पर मौत

रूडकी के भगवानपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. राशन से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने एक महिला को कुचल दिया. हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से महिला के परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

राशन से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला

हादसा बुधवार सुबह हुआ. जानकारी के अनुसार, नफीसा (35) अपने बच्चों के साथ मायके सिकरोढ़ा से तैलीवाला स्थित अपनी ससुराल जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में इब्राहिमपुर मसयान गांव में अनाज से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने महिला को कुचल दिया.

हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली काफी दूर तक महिला को घसीटता हुआ ले गया. हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पिता से मिलने मायके आई थी महिला

बताया जा रहा है महिला के पिता की तबियत ख़राब थी. महिला अपने बच्चों के साथ अपने पिता को देखने के लिए मायके लौटी थी. ससुराल लौटने के दौरान महिला के साथ ये हादसा हो गया. घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें