Nainital NewsHighlight

ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी सवार को कुचला, हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत

लालकुंआ से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. कंप्यूटर कोचिंग से घर जा रही छात्रा को ट्रैक्टर-ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. बच्ची की मौत की खबर मिलने के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी सवार को कुचला

हादसा बुधवार की है. छात्रा की पहचान तनुजा कार्की (20) पुत्री महेश कार्की निवासी बिन्दुखत्ता के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार तनूजा स्कूटी से कंप्यूटर कोचिंग के लिए घर से निकली थी. हनुमान मंदिर अंबेडकर भवन के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्रा की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद तनूजा ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गई.

हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत

आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में घायल तनूजा को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले को लेकर लालकुआं के कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि ट्रैक्टर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें