Nainital NewsBig News
CCTV में कैद हुई खतरनाक हरकत: ट्रैक्टर चालक ने की कार को रौंदने की कोशिश, कई पर्यटक घायल

नैनीताल जिले के कालाढूंगी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ट्रैक्टर सवार की खुलेआम बदमाशी देखने को मिली है।
ट्रैक्टर चालक ने की कार को रौंदने की कोशिश
घटना मंगलवार देर रात की है। जहां एक ट्रैक्टर सवार ने ढाबे के बाहर खड़ी एक कार को जानबूझकर टक्कर मारी और फ़रार हो गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर चालक बार-बार कार को टक्कर मार रहा है।
जांच मै जुटी पुलिस
घटना में कार सवार और कुछ पर्यटक घायल हो गए। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो यह शख्स उनकी जान लेने पर ही तुला था, हालांकि बड़ी घटना होने से टल गई वहीं घायल ने पुलिस में शिकायत की है जिसके बाद कालाढूंगी पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।