Dehradun NewsHighlight

नहाने के दौरान गंगा में डूबा पर्यटक, परिवार के साथ घूमने आया था ऋषिकेश, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू

ऋषिकेश में इंदौर से परिवार के साथ घूमने आया पर्यटक गंगा में स्नान के दौरान डूब गया। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

नहाने के दौरान गंगा में डूबा पर्यटक

घटना शुक्रवार की है। ऋषिकेश में गंगा में पर्यटकों के डूबने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इंदौर से परिवार के साथ घूमने आया युवक गंगा में डूब गया। युवक की पहचान गौरव कुमार (25) पुत्र रामवीर तोमर के रूप में हुई।

SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू

गौरव थाना मुनिकीरेती के सच्चाधाम घाट के पास गया था। इस दौरान गंगा में नहाने के दौरान वह डूब गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें