Nainital NewsBig News

हरियाणा से घूमने आये थे चार युवक, होटल में खाया खाना, बिना बिल दिए हुए रफ्फूचक्कर

नए साल के मौके पर अलग-अलग राज्यों से पर्यटक घूमने के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे. इस बीच नैनीताल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. हरियाणा से भीमताल घूमने आए चार युवकों ने होटल में खाना खाया और बिना बिल दिए नौ दो ग्यारह हो गए.

होटल में खाना खाने के बाद रफ्फूचक्कर हुए युवक

मामला नैनीताल के भीमताल का बताया जा रहा है. मामले को लेकर होटल मालिक ने पुलिस को शिकायत दी. होटल मालिक ने पुलिस को बताया कि हरियाणा के चार युवक स्कार्पियो गाड़ी से उनके होटल में आए थे. वहां उन्होंने खाना-पीना खाया और बिना बिल दिए रफूचक्कर हो गए. पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और युवकों की तलाश शुरू की.

पुलिस ने चारों युवकों को दबोचा

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों युवकों को हल्द्वानी में ही पकड़ लिया. पुलिस चारों युवकों को पकड़कर चौकी ले आई. जिसके बाद पुलिस ने युवकों से होटल के मालिक को ऑनलाइन बिल का भुक्तान करवाया. बताया जा रहा है चारों युवकों ने होटल में करीब तीन हजार रुपए का खाना खाया था. पुलिस ने युवकों को चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें