लाखों का कर्ज लेकर बुक की थी एयर एंबुलेंस, सब कुछ एक पल में खत्म, सात की मौत – Air Ambulance Crash

Air Ambulance Crash Update: दिल्ली (Delhi) जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश (Air Ambulance Crash) होने से सभी सवार सात लोगों की मौत हो गई। अब इसी को लेकर एक अपडेट आ रहा है। दरअसल परिवार वालों ने मरीज की जिंदगी बचाने की उम्मीद के चलते आठ लाख का कर्ज लेकर एयर एंबुलेंस बुक करवाई थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एयर एंबुलेंस के उड़ान भरने के 23 मिनट बाद ही वो क्रैश हो गई। इस हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, सात की मौत Air Ambulance Crash Update
दरअसल झारखंड में लातेहार जिले के संजय कुमार एक होटल कारोबारी था। कुछ दिनों पहले होटल मे हुए शॉर्ट सर्किट के चलते होटल में आग लग गई थी। संजय भी इस आग की चपेट में आ गए थे। उनका करीब 65 प्रतिशत हिस्सा चल गया था। आनन-फानन में उन्हें रांची के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
ये भी पढ़ें:- बड़ा विमान हादसा! Air Ambulance हुई क्रैश, सभी की मौत
आगजनी की घटना के बाद से चल रहा था इलाज
जहां 16 फरवरी से उनका इलाज चालू था। हालांकि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्हें दिल्ली के श्री गंगाराम अस्पताल रेफर करने का फैसला किया। 23 फरवरी को वो दोपहल अस्पताल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।
लाखों का कर्ज लेकर बुक की थी एयर एंबुलेंस
संजय आग में इतने झुलस गए थे कि उन्हें रेल या फिर सड़क मार्ग के रास्ते दिल्ली ले जाना मुश्किल था। ऐसे में संजय के परिवार वालों ने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर एयर एंबुलेंस के लिए आठ लाख का इंतजाम किया।
बकाया रहने पर कंपनी ने उड़ान भरने से किया इनकार
संजय के परिवार वालों ने बताया कि एयर एम्बुलेंस की कंपनी को पहले ही किराए के रूप में 8 लाख दे दिए गए थे। हालांकि 2.50 लाख और बकाया था। जिससे कंपनी ने मरीज को लेकर उड़ान भरने से ही मना कर दिया। एक परिचित से पैसों की व्यवस्था की गई। जिसके बाद एयर एंबुलेंस ने उड़ान भरी।
सब कुछ एक पल में खत्म
संजय के बड़े भाई विजय सा ने बताया कि एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। वो खुद उन्हें रांची एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। इस हादसे की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली। बताते चलें कि इस हादसे में संजय उनकी पत्नी अर्चना की मौत हो गई। जिससे उनके दोनों बच्चे अनाथ हो गए। उनके साथ पांच अन्य लोगों की भी मौत हो गई।