Toll Tax From two Wheelers: हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अब दोपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स वसूला जाएगा। साथ ही बताया जा रहा है कि ये नियम 25 जुलाई से लागू होगा। हालांकि ये खबर झूटी है। सरकार ने इसका खंडन किया है। Nitin Gadkari ने इसपर सफाई दी है।
ये भी पढ़ें:- FASTag Annual Pass: 3000 में टोल फ्री!, जानें कितनी होगी बचत, किसके लिए होगा नया पास?
अब दोपहिया वाहन वालों से भी वसूला जाएगा टोल टैक्स? Toll Tax From two Wheelers at national highways
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस खबर पर सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। दो पहिया वाहनों पर नेशनल हाइवे का इस्तेमाल करने पहले की तरह की छूट जारी है। बता दें कि दोपहिया वाहनों के मालिस से उसी समय रोड टैक्स वसूल लिया जाता है। यहीं कारण है कि उनपर नेशनल हाइवेज पर टोल प्लाजा नहीं वसूला जाता।
ये भी पढ़ें:- अब आप नहीं सुन पाएंगे Amitabh Bachchan की आवाज!, जानें वजह
नितिन गडकरी ने दी सफाई nitin gadkari clarifies
नितिन गडकरी ने एक्स पर इसी खबर पर सफाई पेश करते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “कुछ मीडिया हाउसेज द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।”