Big NewsUttarkashi

आज बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, इस दिन बंद होंगे यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट

breaking uttrakhand newsगंगोत्री: अन्नकूट के पावन पर्व पर आज शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। कपाट 11 बजकर 40 मिनट पर विधिविधान से बंद किये जाएंगे। उसके बाद ठीक 11 बजकर 55 पर मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा के लिए रवाना किया जाएगा।

मां गंगा की भोग डोली यात्रा मुखबा मार्कण्डेय के पास हर ही देवी मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी और अगले दिन मां गंगा की भोग मूर्ति को मुखबा के गंगा मंदिर में स्थापित किया जाएगा। दूसरी ओर भैयादूज पर 29 अक्तूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसी दिन भगवान भोलेनाथ के प्रिय धाम केदारनाथ के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

Back to top button