National

तमिलनाडु में Rahul Gandhi विजय के साथ, Congress ने दिया TVK को समर्थन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार ऐतिहासिक उलटफेर देखने को मिला। जहां चुनाव में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतीं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि वो बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल नहीं रही। जिसके बाद तमिलनाडु में गठबंधन की सरकार बनने की हलचल तेज हो गई। इसी बीच Rahul Gandhi की Congress ने सरकार बनाने के लिए टीवीके को समर्थन दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले सरकार बनाने के लिए टीबीके ने कांग्रेस का समर्थन मांगा था।

तमिलनाडु में Rahul Gandhi विजय के साथ

दरअसल ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (AICC) ने मंगलवार 5 मई को विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) को समर्थन देने की बात कही। साथ ही अंतिम फैसला तमिलनाडु इकाई पर छोड़ा है।

ये भी पढ़ें:- Mamata Banerjee ने नहीं दिया इस्तीफा तो क्या बंगाल में नहीं बनेगा BJP का CM?, क्या कहते है नियम?

Congress ने दिया TVK को समर्थन

कांग्रेस की वर्चुअल मीटिंग हुई। जिसमें टीवीके को समर्थन देने के प्रस्ताव को पारित किया गया। खबरों की माने तो आज 6 मई को औपचारिक पत्र जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो कांग्रेस को समर्थन देने केी जानकारी पहले ही टीवीके को दे दी गई है। जिससे दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन लगभग पक्का माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- तमिलनाडु में TVK कैसे बनाएगी सरकार? बहुमत से 10 सीटें दूर Thalapathy Vijay, ये हैं 3 विकल्प

क्या बोले कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल?

कांग्रेस ने इससे पहले टीवीके को समर्थन देने को लेकर अंतिम फैसला तमिलनाडु इकाई पर छोड़ा था। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “तमिलनाडु के चुनाव नतीजे यह साफ दिखाते हैं कि जनता एक धर्मनिरपेक्ष सरकार चाहती है, जो संविधान का पूरी तरह पालन करे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह तय करना चाहती है कि बीजेपी या उसके सहयोगियों की अगली सरकार में कोई भूमिका न हो. वेणुगोपाल ने कहा कि जनता की भावना के अनुसार ही फैसला लिया जाएगा।”

सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत

234 सीटों वाली विधानसभा में 118 सीटें बहुमत के लिए चाहिए। इस चुनाव में से पहले जहां तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके का दबदबा रहता था। तो वहीं इस बार के चुनाव में राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। टीवीके इसमें 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें