बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दो से तीन होने वाले हैं। जी हां सही समझे. उनके घर जल्द एक नन्हा मेहमान आने वाला है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि इसकी जानकारी खुद विऱाट कोहली ने एक फोटो शेयर कर दी है। जी हां बता दें कि विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमे अनुष्का शर्मा का बेबी बंप दिख रहा है और दोनों हंस रहे हैं…काफी खुश है। अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की. जानकारी दी कि जनवरी में ये दो से तीन हो जाएंगे। इनके घर नन्हा मेहमान आएगा। अनुष्का ने विराट के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम में पोस्ट की. इसके साथ अनुष्का ने लिखा कि और फिर, हम तीन हो गए. जनवरी 2021. विराट ने भी यही तस्वीर इसी कैप्शन के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की.अनुष्का और विराट ने लंबे रिलेशनशिप के बाद दिसंबर 2017 में शादी की थी. दोनों ने इटली में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे.