Udham Singh Nagar NewsBig News

नाटक निकला कांग्रेस विधायक बेहड़ के बेटे पर हमला, खुद ही करवाया था ड्रामा

कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे पर बीते दिनों पहले जानलेवा हमला हुआ था। जिसके बाद से ही पुलिस उन नकाबपोश बदमाशों की तलाश में थी। आज खुद विधायक ने हमले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। विधायक ने बताया कि उनके बेटे सौरभ ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ये हमला कराया था।

नाटक निकला कांग्रेस विधायक बेहड़ के बेटे पर हमला

कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने प्रेसवार्ता कर खुद ये जानकारी दी है। बेहड़ ने बताया कि उनके बेटे सौरभ राज बेहड़ ने अपने दोस्त इंद्र के साथ मिलकर खुद ही ये षड्यंत्र रचा था। विधायक ने कहा था कि मुझे नहीं पता था की मेरा अपना ही सिक्का खोटा निकलेगा।

मैं अब अपने बेटे को नहीं अपनाउंगा: MLA

कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने सार्वजनिक रूप से अपने बेटे के साथ अपने रिश्ते को ख़त्म करने की बात कही है। तिलकराज बेहड़ ने आमजनता के साथ ही उधमसिंह नगर पुलिस से भी माफी मांगी है।

ये भी पढ़ें: किच्छा विधायक के बेटे पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें