Highlight : साथी वन कर्मियों के बीच से 23 साल के सोहन को उठा ले गया बाघ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

साथी वन कर्मियों के बीच से 23 साल के सोहन को उठा ले गया बाघ

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
khabar uk

khabar ukरामनगर: रामनगर काॅर्बेट पार्क में 23 साल के दैनिक वेतन कर्मी सोहन को बाघ उठा ले गया। सोहन दूसरे कर्मचारियों के साथ गश्त पर गया था। यह घटना कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के प्लेन रेंज के तातापानी क्षेत्र के जंगल में हुई। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की है, लेकिन इस घटना को छुपाकर रखा गया। बताया जा रहा है कि बाघ वन कर्मी को खींचकर करीब आधा किमी दूर पहाड़ी पर ले गया और उसको मारकर पैर खा गए। शव देर शाम को बरामद किया गया।

कालागढ़ टाइगर रिजर्व के प्लेन रेंज के डांडापानी बीट में दैनिक श्रमिक गश्त पर थे। वन कर्मियों की टीम जंगल जा रहे थी। कर्मियों की टीम कनसूर रेज-12 से के पास पहुंची ही थी। वहां पहले से ही बाघ घात लगाकर बैठा था। बाघ अन्य वन कर्मियों के बीच से दैनिक वेतन पर तैनात सोहन सिंह को उठा ले गया।

बाघ के हमले और एक कर्मी को उठा ले जाने से वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पहले शोर मचाया और इसके बाद फाॅरेस्ट गार्ड ने अपनी बंदूक से दो फायर किए, लेकिन वह सोहन सिंह को बाघ से नहीं छुड़ा सके। फॉरेस्ट गार्ड जानकारी रेंज अधिकारी को दी। वन कर्मियों की टीम उसकी तलाश में निकली। देर शाम को उसका शव बरामद किया गया।

Share This Article