UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

जंगल गए दो युवकों पर बाघ ने हमला कर किया घायल, इलाके में दहशत

उधमसिंह नगर के खटीमा में यूपी की सीमा से लगे पचपेड़ा गांव के पांच लोग सुबह जंगल में लकड़ी बीनने के लिए सुरई रेंज के जंगल में गए हुए थे। इसी बीच घात लगाए बाघ ने एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान उसे बचाने आए उसके साथी पर भी बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो युवकों पर बाघ ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र राणा ने बताया कि गुलाब सिंह राणा निवासी पचपेड़ा खेराना और कपूर सिंह राणा निवासी पचपेड़ा खेराना अपने तीन अन्य साथियों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गए हुए थे। इस दौरान बाघ ने गुलाब सिंह पर हमला कर दिया। गुलाब पर हमला होते देख उसके साथी कपूर ने लाठी की मदद से बाघ को खदेड़ दिया। इस दौरान बाघ ने उस पर भी हमला कर वहां से भाग गया।

घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दिया जाएगा मुआवजा

दोनों घायलों को उनके तीनों साथियों द्वारा खटीमा के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गुलाब को घर भेज दिया। जबकि कपूर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत

वन विभाग की ओर से वन दरोगा को घायलों का हाल लेने के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हिंसक वन्यजीवों को आबादी से दूर करने की गुहार लगाई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें