सुशांत के बाद 16 साल की tictok स्टार सिया कक्कड़ ने खुदकुशी कर ली है। गुरुवार को जैसे ही यह खबर फैली उनके फैंस में शोक की लहर दौड गई। उनके फैंस उनकी वीडियो अपलोड कर उनको याद कर रहे हैं। हालांकि खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि सिया के टिकटॉक में 1.2 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। उनकी सभी वीडियोज को काफी लाइक और शेयर किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिया ने खुदकुशी से एक रात पहले अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। अर्जुन ने बताया कि बातचीत में सिया बिल्कुल ठीक थीं। उन्होंने वीडियो के बारे में बात की थी। ऐसा कोई भी कारण नहीं लग रहा था कि वह यह कदम उठा सकती हैं। अर्जुन ने बताया कि वह किसी बात को लेकर परेशान नहीं थीं।