देहरादून: रूद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का विवादित विडियो वायरल होने के बाद उन्होंने अब इस पूरे मामले में सफाई दी है। ठुकराल ने वीडियो में मुस्लिम समाज को लेकर विवादित टिप्पणी की है। मामले में जवाब देने के लिए पार्टी ने ठुराल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।
पार्टी की ओर से जारी नोटिस में ठुकराल ने माना है है कि वायरल विडियो उन्हीं का है। ये वीडियो अक्टूबर 2011 में वायरल किया गया था। उन्होंने कहा कि ये उनके खिलाफ उनके विरोधियों की साजिश है। राजकुमार ठुकराल ने अपने जवाब में लिखा है कि पार्टी के निर्देशों पर काम कर रहे हैं।
जब से वो विधायक बने हैं, उन्होंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे प्रधानमंत्री के नारे सबका साथ, सबका विकास को लेकर काम कर रहे हैं। ठुकराल ने जवाब में यह भी कहा है कि उन्होंने हर चुनाव में निकाय चुनाव और 2019 में लोकसभा चुनाव में उन्हांेने सम्मपूर्ण मुस्लिम क्षेत्रों में काम किया और पार्टी के लिए वोट भी मांगे।