Big NewsNational

त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग, 200 से ज्यादा गाड़ियां जलकर हुई खाक, VIDEO

केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन (Thrissur Railway Station) से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां आज यानी रविवार को भीषण आग लग ई। जिसमें पार्किंग में खड़ी 200 से ज्यादा टू-व्हीलर गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास बने टू-व्हीलर पार्किंग एरिया में ये आग लगी। इस भीषण आग से यात्रियों में दहशत फैल गई।

त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग, 200 से ज्यादा गाड़ियां जलकर हुई खाक, VIDEO

खबरों की माने इस भीषण आग की जानकारी सुबह करीब 6.45 बजे मिली। आग की लपटे इतनी तेज थी कि पार्किंग एरिया कोभी उसने अपनी चपेट में ले लिया। बता दें कि यहां पर 500 से ज्यादा मोटरसाइकिल और स्कूटर खड़े रहते हैं।

कहा जा रहा है कि फ्यूल की वजह से आग तेजी से फैल गई। जिससे कुछ ही वक्त में भारी नुकसान हो गया। आग लगने पर तुरंत ही फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें