Big NewsDehradun News

गढ़वाल विवि के तीन छात्र अलकनंदा नदी में डूबे, दो की मौत, एक का किया रेस्क्यू

श्रीनगर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीन छात्र अलकनंदा नदी में डूब गए. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. एक छात्र का सकुशल रेस्क्यू कर लिया है. जबकि दो छात्रों की मौत हो गई.

गढ़वाल विवि के तीन छात्र अलकनंदा नदी में डूबे

हादसा बुधवार दोपहर का है. गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीन छात्र अलकनंदा नदी में डूब गए. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

दो छात्रों की मौत

टीम ने एक छात्र को सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जबकि दो छात्रों की मौत हो गई. बताया जा रहा है छात्र बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं. छात्र गढ़वाल विवि में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें