काशीपुर: दहेज के लोभ में अंधे परिवार वालों ने बहू के पेट में पल रहे बच्चे को मार डाला। विवाहिता का आरोप है कि जेठ ने उसके पेट पर लात मार दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। प्रियंका नाम की विवाहिता का आरोप है कि उसकी तीन बेटियां हुई। इसको लेकर सुसराल वाले उसे ताने मारते हैं और बार-बार दहेज की डिमांड भी करते हैं। बेटे के लिए उसे फिर से बच्चा पैदा करने के लिए मजबूर किया गया। इस बीच दहेज नहीं दिया तो सुसराल वालों ने मारपीट कर दी।
कोतवाली में तहरीर देकर प्रियंका ने कहा कि उसकी शादी विवाह बेरिया दौलत निवासी अंकित सरना से 2013 में हुई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। पति और ससुराल वाले तीन बेटियों का ताना देकर उत्पीड़न करने लगे। आरोप लगाया कि ससुराली दस लाख रुपये, एक बुलेट की मांग करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि जेठ के पेट पर लात मारने से उसका गर्भपात हो गया।
बाद में ससुराली उसे मायके में छोड़ गए। पंचायत में उत्पीड़न और दहेज नहीं मांगने पर राजीनामा हो गया। लेकिन, ससुराली फिर दस लाख रुपये और बुलेट मांगने लगे। पुलिस ने तहरीर पर पति और राजपाल सरना, सुमित सरना, सोनिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।