काशीपुर: काशीपुर राडवेज डिपो की वर्कशाप में खड़ी बसों में देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही रोडवेज अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का अभी नहीं चल पाया पता। एआरएम अनिल कुमार सैनी ने बताया कि बसें कैसे जली अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। इसको लेकर गेटमैन से पूछताछ की जा रही है।
तीन बसें जली
बताया जा रहा है कि जिन तीन बसों पर आग लगी है। तीनों बसें पिछले कुछ समय से डिपो में खड़ी थी। जिस तरह से बसें काफी जल गई हैं। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बसें काफी देर तक जलती रही। इससे सवाल खड़े हो रहे हैं कि बसें इतनी देर तक जलती रही, फिर किसी को पता क्यों नहीं चला।
किसने लगाई आग
गेटमैन की मानें तो रात करीब साढ़े 12 बजे तक बसें सही सलामत थी। उन पर आग कैसे लगी और किसने लगाई है। इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। क्या बसों को किसी ने जलाया या फिर बसों में खुद ही आग लग गई। लेकिन, बंद बसों पर आग कैसे लेग सकती है? यह सवाल कई और सवाल खड़े कर सकता है।
हो सकता था बड़ा हदसा
सभी रोडवेज वर्कशाॅप में पेट्रोल पंप भी होता है। अगर आग भीषण होती और पेट्रोल पंप आग पकड़ लेता तो भीषण हादसा हो सकता था। अधिकारी भी इस बात को लेकर कुछ राहत महसूस कर रहे हैं कि आग ने भीषण रूप नहीं लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।