रुड़की में एक महिला पिछले दो महीने से संदिग्ध हालात में लापता है और मित्र पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है। लड़की के परिवार वालों को पुलिस दो महीने से चक्कर लगवा रहें हैं लेकिन अब तक महिला के बारे में कुछ पता नहीं कर पाई है।
दरअसल मधु नाम की एक महिला तकरीबन दो महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन की गई पर कुछ पता नहीं चला। परिवार वालों को मधु के पति मनीष पर शक हुआ और पुलिस में मनीष के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। मधु और मनीष के बीच संबंध अच्छे नहीं थे और दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे। मधु के परिवार वालों की माने तो मनीष ने मधु को गाजियाबाद बुलाया था और तभी से मधु गायब चल रही है। मधु के परिवार वालों ने इसी शक के आधार पर मनीष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन मधु का पता लगाने में नाकाम रही। मनीष ने भी पुलिस को कोई सुराग नहीं दिए जिससे मधु का पता लग पाए। स्थानीय स्तर के पुलिस अधिकारी इस पूरे केस में बेहद सुस्त नजर आ रहें हैं। परिवार वालों की माने तो पुलिस ने अब तक जो कार्रवाई की है वो काफी नहीं है। पुलिस अगर चाहती तो अब तक मधु के बारे में पता लगा लेती। स्थानीय अधिकारी मधु को तलाशने के मामलें में लापरवाह बने हुए हैं।
अब दो महीने बीतने को हैं लेकिन पुलिस अब भी खाली हाथ है। मधु के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के आला अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद कोरे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। मधु की 12 साल की एक बेटी भी है।