highlightNational

बदहाल सड़क को ठीक कराने के लिए अंतरिक्ष यात्री बन गया ये शख्स

बेंगलुरू : इन दिनों चंद्रयान-2 और नये ट्रैफिक नियमों की हर ओर चर्चा है। इसी चर्चा के बीच एक शख्स की चर्चा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को बड़े ही क्रेटिव ढंग से बनाया गया है। ये कोई आम शख्स नहीं, बल्कि एक मंझे हुए कलाकार हैं। इस तरह के नाटक वो शौक के लिए नहीं करते। वो लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के काम करते हैं।

अब आपको बताते हैं कि नया वीडियो क्यों चर्चा में है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बेंगलुरू के फेमस कलाकार बादल नानदुंदास्वामी स्पेस शूट पहले हुए हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे वो चांद पर वाक कर रहे होंगे। चांद की आज तक की जितनी भी फोटो सामने आई हैं। ये भी उसी तरह नजर आ रही है।

दरअसल, बादल नानदुंदास्वामी ने सड़क की बदहाली को दूर करने के लिए ये वीडियो बनाया। वो पहले भी इस तरह के वीडियो बना चुके हैं। उनको लोगों का जबरदस्त सहयोग मिलता है। बेंगलुरू की ट्रैफिक व्यवस्था को पुलिस ने सुधार पाये थे, लेकिन नानदुंदास्वामी के एक वीडियो के बाद लोगों ने उनको फोलो करना शुरू किया और यातायात व्यवस्था शुरू किया।

Back to top button