रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के अलग अलग इलाकों से मतदान के दौरान दिलचस्प खबरें औऱ तस्वीरें आ रहीं हैं। कई मतदान के लिए खराब मशीने हैं कहीं लोकतंत्र के इस महा त्यौहार में आहूति देते नागरिक हैं। ऐसी ही एक खबर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के तल्लानागपुर के स्युपुरी ग्राम सभा से आई। यहां 110 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अपना वोट डाला।
इस उम्र में वोट डालने वाली बुजुर्ग महिला का नाम रघुनाथी देवी बर्थवाल है। उन्हें उनके पुत्र प्रद्युमन सिंह और गंभीर सिंह बिष्ट ने मतदान केंद्र तक पहुंचाया जहां उन्होंने मतदान किया।
रघुनाथी देवी के मतदान के प्रति उत्साह की चर्चा पूरे इलाके में होती रही।
(यह सूचना व तस्वीर हमें हमारे एक सुधि पाठक ने भेजी है।)