International News

भारत की इस महिला के मुंह में हैं इतने दांत कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया अपना नाम

अक्सर आपने किसी के मुंह में 32 या 33 दांतों के बारे में सुना होगा लेकिन भारत में एक ऐसी भी महिला है जिसके मुंह में पूरे 38 दांत है। 38 दांतों वाली महिला का नाम कल्पना है जिसकी उम्र 26 साल है। इस महिला ने अपने अधिक दांतों की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। मेडिकल जगत में अतिरिक्त दांतों को हाइपरडोंटिया या पॉलीडोंटिया कहते हैं।

कल्पना के मुंह में 38 दांत

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक कल्पना को कुदरत ने औसत वयस्क से छह दांत अधिक दिए हैं। उनके कुल 38 दांत है। निचले जबड़े में 4 दांत ज्यादा है, जबकि ऊपरी जबड़े में दो दांत ज्यादा है। इसी के साथ कल्पना ने महिला वर्ग में सबसे अधिक दांत होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं पुरुष वर्ग में यह रिकॉर्ड इवानो मेलोन के नाम दर्ज है। उनके कुल 41 दांत है।

international news

डॉक्टर ने बचपन में दांत निकालने से किया मना

कल्पना ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि जब वो काफी छोटी थीं, तो उनके औसत दांत से ज्यादा दांत आने लगे थे। इस लेकर घरवाले भी काफी चिंतित रहते थे। जिसके बाद उन्होनें कल्पना के अतिरिक्त दांतों को हटवाने का फैसला किया। लेकिन डॉकटर ने बताया कि दांत हटवाने के लिए अभी सही वक्त नहीं हैं। उन्हें इंतजार करना पड़ेगा।

कल्पना विश्व रिकॉर्ड बनाकर बेहद खुश

लेकिन उम्र बढ़ने के साथ- साथ कल्पना को इन अतिरिक्त दांतो से कोई परेशानी नहीं हुई। ऐसे में कल्पना ने इन्हें नहीं निकाला और आज कल्पना ऐसी महिला बन चुकी है जिसके पास अतिरिक्त दांत होने का अनूठा विश्व रिकॉर्ड है। कल्पना ये खिताब जीतकर बेहद खुश है।

Back to top button