Dehradunhighlight

चकराता में हुआ सीजन का तीसरा हिमपात, शून्य से नीचे पहुंचा पारा

प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है। चकराता में सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई। आधे घंटे तक हुी बर्फबारी के बाद से चकराता पूरी तरह बदल गया है। हर तरफ सफेद बर्फ की चादर बिछी हुई नजर आ रही है। बर्फबारी के बाद पहाड़ एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए।

सतह पर जमी करीब तीन इंच बर्फ

चकराता में बर्फबारी के बाद सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। चकराता में सतह पर करीब तीन इंच बर्फ जमी है। बर्फबारी का जहां स्थानीय लोगों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। तो वहीं पर्यटक भी बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी के बाद चकराता में न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

dehradun

चकराता में दो दिनों से छाए थे बादल

आपको बता दें कि बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे। मंगलवार को दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही। बुधवार को भी चकराता में बारिश होती रही। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और पहर करीब ढाई बजे अचानक ठंड बढ़ने लगी। जिसके बाद तापमान में तेजी से गिरवट दर्ज की गई।

dehradun

साढ़े तीन बजे अचानक से शुरू हुई बर्फबारी

देखते ही देखते तापमान शून्य से नीचे चला गया और करीब साढ़े तीन बजे अचानक से बर्फबारी शुरू हो गई। चकराता के कुनैन, अमराड़, झबराड़, मुंडोई, कचाणू, खड़बा, लोखंडी, जाड़ी, खड़बा, देवबन, मोईला, कनासर आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आधे घंटे तक बर्फबारी होती रही।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button