highlight

वंदे भारत एक्सप्रेस की अक्टूबर में हुई तीसरी टक्कर

Third collision of Vande Bharat Express in October
भारत की आधुनिक ट्रेन वंदेभारत की मुसिबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर से गुजरात में दुर्घटना की शिकार हो गई है। वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के टकराने का ये तीसर हादसा है। वंदेभारत एक्सप्रेस के टकराने की यह हादसा वलसाड में तब हुई जब ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। इससे ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन के क्षतिग्रस्त होने से उसमें पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होने से झटके के साथ एक बोगी भी अलग हो गई। दुर्घटना के कुछ देर बाद मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। यह दुर्घटना आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर हुई। उस वक्त ट्रेन अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। दुर्घटना के बाद ट्रेन करीब 26 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। यह करीब 8.43 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

अक्तूबर में हो गई तीसरी टक्कर

वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात के वलसाड के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि इसी बीच अचानक तेज रफ्तार ट्रेन के सामने एक गाय आ जाना से हादसा हो गया। गाय के ट्रेन की चपेट में आने से उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वलसाड में वंदेभारत ट्रेन के साथ यह सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट पर हुई। इसके बाद आधे घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद पौने नौ बजे के करीब ट्रेन को अतुल रेलवे स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इससे पहले अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में वंदेभारत ट्रेन दो बार मवेशियों से टकराई थी। इसके बाद वंदेभारत ट्रेन को रिपयेर किया गया था।

Back to top button