Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में इन महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, यहां देखें लिस्ट

उत्तराखंड के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। सरकार ने पुरस्कार वितरण करने के लिए 4 सितंबर का दिन चुना है।

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए हुआ 13 महिलाओं का चयन

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेश भर से कुल मिलाकर 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पुरस्कार दिया जाएगा। यह आयोजन चार सितंबर को आईआरडीटी के सभागार में किया जाएगा।

उत्तराखंड में इन महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपने सामर्थ्य से बढ़कर कर रही काम: मंत्री

मंत्री ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपने सामर्थ्य से बढ़कर काम कर रही हैं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई नए आयाम खड़े किए हैं। मंत्री ने कहा कि इन सभी महिलाओं को सशक्त करना सरकार की जिम्मेदारी है। मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का असली काम हमारी आंगनबाड़ी बहनें करती हैं और उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें: कौन थीं तीलू रौतेली ?, जो बनी ‘उत्‍तराखंड की रानी लक्ष्‍मीबाई’, सात साल तक लड़े युद्ध

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें