Dehradunhighlight

उत्तराखंड पुलिस के इन अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, सीएम धामी और DGP ने पहनाए पदोन्नति बैज

आज उत्तराखण्ड पुलिस के पदोन्नत वरिष्ठ अधिकारियों को पिपिंग सेरेमनी के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पदोन्नति बैज पहनाए.

उत्तराखंड पुलिस के इन अधिकारियों को पहनाए पदोन्नति बैज

बता दें पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत जनमेजय खंडूरी, सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस और योगेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री धामी और डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नति बैज पहनाए. इसके अलावा पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत धीरेन्द्र गुंज्याल और एसएसपी पद पर पदोन्नत यशवंत सिंह को भी पदोन्नति के बैज पहनाए गए.

सीएम धामी ने दी पुलिस अधिकारियों को बधाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य की पुलिस बल को और मजबूत बनाने के लिए उनके योगदान की सराहना की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button