Dehradun : आर्थिकी बढ़ाएंगे और पलायन भी रोकेंगे पहाड़ी शैली के ये होमस्टे, पौड़ी DM की खास पहल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आर्थिकी बढ़ाएंगे और पलायन भी रोकेंगे पहाड़ी शैली के ये होमस्टे, पौड़ी DM की खास पहल

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsपौड़ी: महिलाएं परिवार और पहाड़ की रीढ़ मानी जाती हैं। बदलते दौर में महिलाएं हर काम आगे आ रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाने के लिए पर्यटन स्थल खिर्सू में एक शानदार पहल शुरू की जा रही है। यहां शानदार पहाड़ी शैली के होमस्टे तैयार किये गए हैं, जिनके संचालन की कमान महिलाओं को सौंपे जाने की तैयारी है। ये पहले केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने भर की नहीं, बल्कि पलायन को लगाम लगाने की भी है।

पौड़ी डीएम की पहल

पौड़ी डीएम धीराज सिंह गब्र्याल ने ये शानदार पहल की है। जिला प्रशासन सरकारी जमीन पर पहाड़ी शैली में भूकम्परोधी भवन बनवा रहा है, जिनका उपयोग होमस्टे के रूप में किया जाएगा। स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें ही होमस्टे संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। ये केवल होमस्टेभर नहीं होंगे, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए गए उत्पादों की मार्केटिंग भी करेंगी। इसके लिए होमस्टे वाली जगह पर डिस्प्ले सेंटर बनाए जा रहे हैं।

पहले से रुकेगा पलायन

पौड़ी डीएम धीराज सिंह गब्र्याल की पहले पर इस होमस्टे के माध्यम से खिर्सू से सटे गांवों में मौजूद हर घर में दो कमरों को होमस्टे के तौर पर विकसित किया जा रहा है। वो खुद ही ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे हैं। खिर्सू के बीडीओ आरएस चैहान इसे पलायन रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानते बताते हैं। उनका कहना है कि इस योजना में महिलाओं को सिर्फ एक व्यक्ति नहीं परिवार के रूप में देखा जा रहा है। ये एक ऐसी पहल है, जो ना केवल लोगों के आर्थिक हालत सुधरेंगे। बल्कि पलायन रोकने में भी कारगर होगी।

Share This Article