देहरादून। उत्तराखंड में चल रही डबल इंजन की सरकार में भले ही रोजगारों को लाठियां मिल रहीं हो लेकिन माननीय विधायकों की खूब मलाई कट रही है। कर्ज लेकर ही सही लेकिन घी पीने की बीमारी हर सरकार को लग ही जाती है। हाल ही में गैरसैंण में संपन्न हुए उत्तराखंड के बजट सत्र में बेरोजगारों, किसानों को कुछ मिला हो या नहीं लेकिन विधायकों को बढ़ी हुई तनख्वाह जरूर मिल गई है। सरकार ने विधायकों की सेलरी दिल खोल कर बढ़ाई है। वैसे हम आपके लिए एक आंकड़ा यहां प्रस्तुत कर रहें हैं जो आपको बताएगा कि उत्तराखंड में तकरीबन 71 फीसदी विधायक तो पहले से ही करोड़पति हैं फिर भी सरकार ने उनकी सेलरी बढ़ा दी है। वैसे विधायकों की ये संपत्ति का वो ब्यौरा है जो चुनाव लड़ते समय उन्होंने चुनाव आयोग में जमा अपने हलफनामें में दिया है। आप भी देखिए और समझिए कि गरीब, मजलूमों, बेरोजगारों, किसानों की बात करने वाले नेता अपने पास कितनी संपत्ति रखते हैं।
नेता | संपत्ति |
सतपाल महाराज | Rs 80,25,55,607 |
राजेश शुक्ला | Rs 25,97,86,332 |
काजी निजामुद्दीन | Rs 21,30,38,282 |
रेखा आर्य | Rs 12,78,13,693 |
सुरेंद्र सिंह जीना | Rs 10,52,98,662 |
प्रीतम सिंह | Rs 8,10,21,731 |
सौरभ बहुगुणा | Rs 6,80,68,318 |
हरभजन सिंह चीमा | Rs 5,52,72,423 |
यशपाल आर्य | Rs 5,50,84,609 |
कैलाश चंद्र | Rs 5,48,34,049 |
केदार सिंह | Rs 4,74,33,648 |
संजीव आर्य | Rs 4,25,30,578 |
इंदिरा हृद्येश | Rs 4,18,64,403 |
प्रदीप बत्रा | Rs 3,80,80,896 |
हरीश सिंह | Rs 3,60,19,122 |
ममता राकेश | Rs 3,58,49,770 |
रितु खंडूरी | Rs 3,38,52,717 |
गणेश जोशी | Rs 3,24,06,964 |
प्रेम चंद्र अग्रवाल | Rs 3,27,53,164 |
उमेश शर्मा कॉउ | Rs 3,07,52,400 |
संजय गुप्ता | Rs 2,86,74,148 |
विजय सिंह पंवार | Rs 2,83,04,111 |
सुरेश राठौर | Rs 2,76,51,346 |
हरक सिंह रावत | Rs 2,68,95,976 |
फुरकान अहमद | Rs 2,51,12,401 |
मदन कौशिक | Rs 2,45,01,689 |
मुन्ना सिंह चौहान | Rs 2,43,38,475 |
राजकुमार | Rs 2,39,83,692 |
सुरेंद्र सिंह | Rs 2,19,14,408 |
प्रीतम सिंह पंवार | Rs 1,98,22,738 |
आदेश सिंह | Rs 2,17,68,262 |
भरत सिंह | Rs 1,93,47,711 |
सहदेव पुंडीर | Rs 1,90,25,009 |
कुंवर प्रणव चैंपियन | Rs 1,87,91,000 |
गोविंद सिंह कुंजवाल | Rs 1,82,85,916 |
दीवान सिंह बिष्ट | Rs 1,67,88,214 |
सुबोध उनियाल | Rs 1,65,06,034 |
दिलीप सिंह रावत | Rs 1,61,39,523 |
रघुनाथ सिंह चौहान | Rs 1,53,90,378 |
पूरन सिंह फर्तयाल | Rs 1,46,39,384 |
करन माहरा | Rs 1,35,22,000 |
खजान दास | Rs 1,42,95,961 |
बंशीधर भगत | Rs 1,34,02,479 |
प्रकाश पंत | Rs 1,28,58,826 |
नवीन दुमका | Rs 1,28,18,974 |
विनोद चमोली | Rs 1,26,30,807 |
देशराज कर्णवाल | Rs 1,25,48,326 |
हरबंस कपूर | Rs 1,21,66,325 |
त्रिवेंद्र सिंह रावत | Rs 1,15,83,826 |
गोपाल सिंह रावत | Rs 1,00,04,942 |