जब भी हम ड्राई फ्रूट्स की बात करते हैं हमारे जहन में नाम आता है बादाम का। ऐसा इसलिए भी क्यों कि इसमें बहुत सारे गुण हैं। वैसे भी हम बादाम कई रूप में लेते हैं। बादाम को मेवे के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बादाम खाने के फायदे-
- बढ़ते हुए बच्चों को दूध में कुछ बूंदे बादाम का तेल डालकर भी दिया जाता है, ताकि उनका विकास सही हो और हड्डियां मजबूत रहें। यही नहीं कई बार बादाम का तेल काले-घने बालों में भी इस्तेमाल किया जाता है।
- बादाम आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन ई आंखों और आंखों की नर्व्स के लिए बहुत ही लाभदायक है।
- बादाम में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। घर में कई बार बढ़ते बच्चे ठीक से खाते नहीं है तो उन्हें रोजाना 10 बादाम देंगे तो उन्हें प्रोटीन की कमी नहीं होगी। साथ ही उन्हें हाई क्वालिटी प्रोटीन भी मिलेगा।
- घर के बड़े बुजुर्ग यदि बादाम खाते हैं तो उनकी नसों की समस्या या कमजोरी को आसानी से भरा जा सकता है।
- सर्दियों में भी बादाम खाना बहुत फायदेमंद है, इससे नजला-जुकाम इत्यादि में आराम मिलता है।
- बादाम को नाश्ते के साथ या दलिए में मिलाकर भी लिया जा सकता है। 10 से 20 बादाम पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना खाए जा सकते हैं। जिन लोगों को गॉल ब्लैडर में पथरी होती है उन लोगों के लिए भी बादाम फायदेमंद है।
- कॉलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बादाम बहुत ही अच्छा है। बादाम अच्छे कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बुरे को खत्म करता है।
- दिल के मरीजों के लिए भी बादाम फायदेमंद है।