1-फॉन्ट बड़ा रखें:
कंप्यूटर पर लिखने व पढ़ने वाला फॉन्ट थोड़ा बड़ा रखें। बड़े फॉन्ट साइज से आंखों को थोड़ी आराम मिलेगी।
2-गहरे रंग के फॉन्ट:
कंप्यूटर पर लिखते व पढ़ते समय गहरे रंग के फॉन्ट और हल्के रंग के बैक ग्राउंड से आंखों को आराम मिलती है।
3-पलके झपकाते रहें:
कंप्यूटर पर काम करते समय आंखे जल्दी झपकाएं। कई बार देर से झपकाने से आंखे सूख जाती हैं।
4-ब्राइटनेस सामान्य हो:
कंप्यूटर स्क्रीन में ब्राइटनेस न कम हो न ज्यादा हो। ब्राइटनेस की वजह से भी आंखों में प्रेशर व सरदर्द होता है।
5-स्क्रीन से अलग देखें:
काम करते समय हर 20 सेकेंड बाद स्क्रीन से अलग कहीं और देखें। इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है।
6-कमरे में लाइट जरूरी:
कंप्यूटर पर काम करते समय उस जगह पर लाइट होना जरूरी है। हालांकि रोशनी सीधी आंखों पर न पड़ने पाए।
7-झुककर न बैठे:
कंप्यूटर पर काम करते समय बिल्कुल सीधे बैठना चाहिए। झुककर बैठने से कमर पर खास प्रभाव पड़ता है।
8-ज्यादा देर तक न बैठे:
लगातार ज्यादा देर तक नहीं बैठना चाहिए। हर 30 मिनट बाद उठकर चलना जरूरी होता है।
9-एक्सरसाइज करते रहें:
चेयर पर बैठे-बैठे ही शरीर को थोड़ा सा एक्सरसाइज करा लेना चाहिए। इससे आराम मिलती है।
10-गर्दन को घुमाते रहें:
काम करते समय अपने गर्दन को थोड़ा इधर-उधर घुमा लेना चाहिए। जिससे पीठ पर प्रेशर नहीं पड़ता है।